search

फतेहपुर में ससुराल में बहू की हत्या, दोषी पति-सास और ससुर को आजीवन कारावास

Chikheang 2025-10-17 15:38:01 views 1293
  



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। अपर सत्र न्यायालय की कोर्ट नंबर-2 के पीठासीन अधिकारी अजय सिंह प्रथम ने दहेज हत्या के मामले की सुनवाई कर सास, सेवानिवृत्त दारोगा ससुर व पति को आजीवन कारावास व 21 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अजय कुमार सिंह ने तर्क रखे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हुसेनगंज थाना के कमलापुर मजरे औढेरा निवासी अरुण कुमार पुत्र बंशीधर ने अपनी बहन अर्चना की शादी वर्ष 2015 में मलवां थाना क्षेत्र के हरवंशपुर गांव के विवेक सिंह पुत्र रामसिंह के साथ किया था। सादी के बाद से ही पति के साथ ससुर रामसिंह, सास रामप्यारी दहेज में एक लाख रुपये की मांग करते थे।

मांग पुरी न होने से सास, ससुर व पति ने मिलकर 17 मई 2018 को अर्चना पर मिट्टी का तेल डाल कर आग से जला दिया था। इलाज के दौरान अस्पताल में अर्चना की मौत हो गई। दिवंगत के भाई अरुण कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। अतिरिक्त दहेज की मांग के बारे में बयान दर्ज किए गए थे। पति जेल में है जबकि सास, ससुर जमानत में बाहर थे। सुनवाई के दौरान 11 गवाह पेश किए गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244