search

दिल्ली में दिनदहाड़े 18 लाख की चांदी लूटने वाले चार बदमाश दबोचे, CCTV फुटेज से हुई पहचान

Chikheang 2025-10-17 18:07:25 views 1287
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में न्यू उस्मानपुर इलाके में दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो युवकों से 18 लाख रुपये की 11 किलो चांदी लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने लूट काे रोडरेज का रंग दिया था। पहले अपनी बाइक को पीड़ित की स्कूटी से टक्कर मारी। धमकी देकर स्कूटी से चांदी ले उड़े थे। इनके पास से दस किलो चांदी बरामद हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बदमाशों की पहचान नीलेश, पंकज कुमार, विशाल उर्फ अजय और हर्ष विहार निवासी पंकज मिश्रा के रूप में हुई है। बदमाशों पर उत्तर प्रदेश व यूपी के कई थानों में चोरी, धोखाधड़ी समेत गैंग्स्टर एक्ट की धारा में सात केस दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि रामरत्न अपने परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहते हैं। उनके पिता पवन अग्रवाल का चांदी के गहने बनाने का काम है। वह भी अपने पिता के काम में हाथ बंटाते हैं।

11 अक्टूबर को रामरत्न अपने दोस्त के साथ स्कूटी से चांदनी चौक गए थे। वह 18 लाख रुपये की चांदी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को बताय था कि धर्मपुरा फ्लाईओवर पर जाम लगा हुआ था। जाम से बचने के लिए उन्होंने स्कूटी पांडुशिला क्षेत्र की तरफ मोड़ ली। अचानक से एक बाइक पर दो बदमाश हेलमेट लगाए हुए आए। उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी।

पीड़ित ने विरोध किया तो उनकी स्कूटी की चाबी निकाल ली और आगे की तरफ चले गए। पीड़ित पैदल उनके पीछे गए और चाबी मांगी तो बदमाश उन्हें डराने धमकाने लगे। इस बीच बदमाशों के दो साथियों ने स्कूटी से चांदी निकाल ली और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज किया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान की। बदमाशों कोे हर्ष विहार व अन्य क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244