search
 Forgot password?
 Register now
search

गोरखपुर में जिला पंचायत सदस्य के पति की दुर्घटना में मौत, सूचना मिलते ही मचा कोहराम

deltin33 2025-10-17 18:07:26 views 951
  

सिकरीगंज के घोड़सारी का रहने वाला था राजकुमार, की थी दो शादी



संवाद सूत्र, बांसगांव। जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी के पति राजकुमार की बुधवार की रात गड़ैना के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आरोप है कि बाइक से जाते समय एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची बांसगांव पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, घटना की जानकारी होने पर थाने पहुंचे स्वजन और ग्रामीणों इस घटना को दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश के तहत हत्या की आशंका जताए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिकरीगंज थाना के घोड़सारी निवासी राजकुमार ने दो शादी की है। पहली पत्नी गांव स्थित घर पर और दूसरी पत्नी रजनी देवी खजनी में रहती है। रविवार रात करीब 10 बजे राजकुमार खजनी स्थित घर से बाइक से गांव जाने के लिए निकले थे। 10:30 बजे जब वे बांसगांव थाना के गड़ैना गांव के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

राजकुमार की दूसरी पत्नी रजनी देवी वार्ड संख्या 32 से जिला पंचायत सदस्य हैं और आर्केस्ट्रा डांसर के रूप में प्रसिद्ध हैं। राजकुमार पहले टैक्सी चलाता था। कार्यक्रम के लिए अक्सर रजनी उसकी टैक्सी बुक कर आयोजनों में ले जाया करती थीं।

इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और 15 वर्ष पहले राजकुमार ने रजनी से दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी धनवंता देवी गांव में बच्चों के साथ रहती हैं। पहली पत्नी से उसे तीन बेटे और एक बेटी है, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। स्वजन और ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि घटना की जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस भी साजिश के बिंदु पर जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com