search

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में अभिरक्षा से फरार हो गया दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग, पुलिस ले जा रही थी हरदोई

Chikheang 2025-10-17 21:08:27 views 1240
  

मैगलगंज टोल प्लाजा



संवाद सूत्र, जागरण, लखीमपुर खीरी: किशोरी को भगाने का नाबालिग आरोपित गुरुवार को दिन में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। जिले के पुलिस प्रशासन में इस सूचना से खलबली मच गई है।

नाबालिग आरोपित खमरिया थाना पुलिस की अभिरक्षा में था। पुलिसकर्मी उसको जुवेनाइल कोर्ट में पेश कराने के लिए हरदोई ले जा रहे थे। मैगलगंज टोल प्लाजा से दिनदहाड़े पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में खमरिया पुलिस मैगलगंज में डेरा डालकर सर्च आपरेशन चला रही है।
उप निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, मुख्य आरक्षी गेंदन लाल व आरक्षी गौरव के साथ आरोपित को लेकर जुवेनाइल कोर्ट हरदोई जा रहे थे। इस दौरान आरोपित किशोर मैगलगंज टोल प्लाजा पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ओपी राय पुलिस फोर्स के साथ मैगलगंज पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टोल प्लाजा के सीसी कैमरे देखकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। मगर, आरोपित का करीब 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया ओपी राय ने बताया आरोपित की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना खमरिया क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर किशोरी के पिता ने 15 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर खमरिया पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपित के साथ उसके पिता हरि नारायन और पिता के सहयोगी हरिशंकर व हरिमोहन पुत्रगण बैजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में लिया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244