search

क्या आप तो नहीं खाते ये मिलावटी पनीर? खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नष्ट कराया 650 किलो पनीर

deltin33 2025-10-17 21:08:28 views 1295
  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरियाणा सेे बिक्री के लिए जिले मे लाया गया 650 किलो पनीर नष्ट कराया गया है। पनीर की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण यह कार्रवाई की गई।

इसके अलावा जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा बुलंदशहर से राकेश मार्ग पर बिक्री के लिए लाया गया 25 किलो पनीर गुणवत्ता ठीक न होने पर नष्ट कराया गया।

जिला अभिहित अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि नवीन फल एवं सब्जी मंडी के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को हरियाणा के पलवल का साहिल एक मालवाहक में 1.95 लाख रुपये का 650 किलो पनीर बिक्री के लिए लेकर आया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टीम ने मालवाहक रुकवाकर पनीर की जांच की तो प्रथम दृष्टया उसकी गुणवत्ता खराब मिली। ऐसे में पनीर को नष्ट कराया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131