search

Bihar Politics: रोसड़ा में महागठबंधन में दरार, जन सुराज से भी हुए बागी

Chikheang 2025-10-17 23:37:23 views 1276
  

रोसड़ा में महागठबंधन में दरार, जन सुराज से भी हुए बागी



संवाद सहयोगी, रोसड़ा। रोसड़ा विधानसभा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लक्ष्मण पासवान के नामांकन करते ही रोसड़ा में महागठबंधन में दरार स्पष्ट दिखने लगा है। जन सुराज से बागी बने राजेश पासवान ने भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताते चलें कि रोसड़ा विधानसभा सीट महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में जाने के बाद पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी ब्रजकिशोर रवि एक दिन पूर्व गुरुवार को ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

दूसरे दिन महागठबंधन के घटक दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से नामजदगी का पर्चा दाखिल होते ही राजनीतिक गलियारो में चर्चा तेज हो गई है।

इस संबंध में भाकपा जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना ने भाकपा को महागठबंधन शामिल रहने की हामी भरते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगो द्वारा स्थानीय प्रत्याशी को मैदान में उतारने की मांग पर पार्टी से लक्ष्मण पासवान ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है।

वे पार्टी के नगर सचिव के साथ नगर परिषद के वार्ड 12 के पार्षद भी हैं। रोसड़ा विधानसभा से जन सुराज के दावेदार रहे राजेश पासवान ने भी अपना बागी तेवर दिखाते हुए शुक्रवार को निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। उन्होंने भी क्षेत्रवासियों के आग्रह पर चुनावी मैदान में उतरना बताया है।

बताते चलें कि गुरुवार को जन सुराज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में रोहित कुमार अपनी उम्मीदवारी दर्ज करा चुके हैं।

अनुमंडल कार्यालय के बाहर जुटे क्षेत्रवासियों की भीड़ के साथ ही राजनितिक गलियारों में भी उक्त चर्चा जारी है। कई राजनितिक पंडित इस पर समीक्षा व विवेचना करते हुए महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के प्रयास से एकजुटता की संभावना भी जता रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244