search

देवरानी-जेठानी ने झगड़े के बाद उठाया ये खौफनाक कदम, सुन कर हिल जाएगा दिमाग

LHC0088 2025-10-17 23:37:24 views 1251
  



संवाद सहयोगी, जैथरा। थाना क्षेत्र के नगला सुमिरत में देवरानी और जेठानी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के समय दोनों परिवार में तेरहमी का कार्यक्रम चल रहा था। झगड़े के कारण नाराजगी में दोनों महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

दोनों महिलाओं की हालत बिगड़ने पर स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों ग्रामीणों ने बताया कि शिवानी पत्नी विनोद (23 वर्ष) और मुन्नी देवी पत्नी मुकेश (38 वर्ष) के बीच पुराना विवाद चल रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुन्नी देवी के बेटे अनुज ने बताया कि वह भिंड में नौकरी करते हैं और घर बाबा के शांति पाठ के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि गांव में एंबुलेंस देखकर उन्हें पता चला कि उनकी मां और चाची ने जहरीली दवा खा ली है। स्थानीय पुलिस और परिजन अब दोनों महिलाओं की सुरक्षा और इलाज पर नजर बनाए हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126