search

Bihar Elections: RJD ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, ढाका से फैसल और कल्याणपुर से मनोज को बनाया उम्मीदवार

deltin33 2025-10-18 04:06:42 views 1277
  

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में RJD ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, मोतिहारी। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पूर्वी चंपारण की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इसमें पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है।

नरकटिया विधानसभा से पूर्व मंत्री डा. शमीम अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है। ये दो बार इस विधानसभा से जीत चुके हैं। ढाका विधानसभा से फैसल रहमान प्रत्याशी बनाए गए हैं। ये यहां के पूर्व विधायक हैं।

कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज कुमार यादव को ही टिकट मिला है। शेष सीटों पर अभी घोषणा नहीं की गई है। सूत्र बताते हैं कि इन तीनों को पार्टी ने सिंबल दे दिया है।

यहां बता दें कि जिले की कुल बारह में से छह सीटों पर अबतक प्रत्याशी तय किए गए हैं। उनमें दो गोविंदगंज व रक्सौल पर कांग्रेस व केसरिया में विकासशील इंसान पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शेष सीटों पर मंथन चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वीआइपी ने केसरिया से एमलसी महेश्वर सिंह के पुत्र को दिया टिकट

विकासशील इंसान पार्टी ने केसरिया विधानसभा से विधान पार्षद महेश्वर सिंह के पुत्र वरुण विजय को प्रत्याशी बनाया है। वरुण पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वो पैक्स अध्यक्ष रहे हैं। ये पिता की राजनीतिक विरासत को संभालते आए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131