search
 Forgot password?
 Register now
search

यहां शादी के लिए लड़के के पास जमीन जायदाद नहीं, नाव होना भी जरूरी वरना रहना पड़ेगा कुंवारा

cy520520 2025-10-18 17:07:39 views 1235
  

शादी के लिए लड़के के पास नांव होना जरूरी



मनीष कुमार सिंह, अमदाबाद (कटिहार)। हेलो, लड़का देख लिए। लड़का, घर-परिवार अच्छा है और खास बात यह है कि लड़के के घर अपनी नाव भी है। गदाई आवाज में नंदलाल सिंह भगवान टोला में अनिल चौधरी के लड़के को अपनी बेटी के वर के लिए देखने के बाद चेहरे पर सुकून लिए अपने घर फोन पर इस बात की जानकारी दे रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह किसी ट्रेजरी फिल्म का सीन नहीं बल्कि हकीकत है साल में तीन से चार महीने तक बाढ़ की पानी से घिरे अमदाबाद प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों की। यहां नाव पहली और अनिवार्य जरूरत है। सूखे दिनों में यहां के लोग आवागमन कर लेते हैं, लेकिन बाढ़ के समय में बिना नाव के लोगों की जिंदगी थम सी जाती है।

पशुचारा लाना हो या अस्पताल जाना, किसी भी छोटे-बड़े काम, घरेलू सामान लेने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचना हो इन सभी कार्यों के लिए नाव की आवश्यकता पड़ती है। यहां बाढ़ का प्रकोप तीन से चार माह तक रहता है।

समीपवर्ती राज्य झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के लोग यहां अक्सर शादी-विवाह के सिलसिले में पहुंचते रहते हैं। बेटे बेटियों की शादी संबंध में नाव भी देखा जाता है। आलम यह है कि बेटी देने वाले पहले यह सुनिश्चित करते है कि लड़के के घर रोजगार के साथ अपनी नाव है या नहीं।
ये गांव सबसे अधिक प्रभावित

बाढ़ के दौरान आवागमन की सभी सड़कें जलमग्न हो जाती है। ऐसे में प्रखंड के भगवान टोला, रतन टोला, झब्बू टोला, कृति टोला, युसुफ टोला, सुबेदार टोला सहित कई गांव के लोग नाव से आगमन करते हैं।

अपना घरेलू सामान खरीदना हो या गर्भवती महिला एवं अन्य मरीज को लेकर अस्पताल जाना हो इसके लिए नाव की आवश्यकता पड़ती है।
ग्रामीणों में पीड़ा, हमारी सुध किसी को नहीं

अपनी लड़की का संबंध के लिए लड़का देखने आए नंदलाल सिंह ने कहा कि अमदाबाद में बाढ़ की गंभीर समस्या से परिचित हैं। ऐसे में वे लोग शादी से पूर्व सुनिश्चित करते हैं कि लड़के के पास अपना नाव भी हो।

अनिल चौधरी, महेंद्र चौधरी, भोला सिंह आदि ने कहा कि हर साल तीन से चार माह तक बाढ़ की समस्या झेलते हैं। बावजूद हमारी सुध कोई नहीं लेता। बिना नाव के कहीं आना जाना संभव नहीं है। इसलिए यहां के अधिकांश लोग अपना अपना नाव रखते हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153701

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com