search
 Forgot password?
 Register now
search

अमित शाह से मिले CM नायब सैनी, एक साल की उपलब्धि के बारे में दी जानकारी; बिहार चुनाव पर की चर्चा

Chikheang 2025-10-18 23:42:57 views 645
  

अमित शाह से मिले CM नायब सैनी। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पटना में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शाह के साथ बिहार चुनाव पर चर्चा की। साथ ही हरियाणा में तीसरी बार बनी भाजपा की सरकार के एक साल के कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां बताते हुए भविष्य की कार्ययोजना साझा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार सहित विभिन्न स्थानों पर चुनावी जनसभाओं में नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिहार अब विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनता का विश्वास एनडीए सरकार में और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पुनः एनडीए की सशक्त, स्थिर और सुशासित सरकार का गठन होगा।

इससे प्रदेश तीव्र गति से विकास एवं समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बिहार ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। यहां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरजेडी–कांग्रेस गठबंधन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों के हितों की अनदेखी की और बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला। इंडी गठबंधन के नेताओं ने झूठे वादों से सत्ता हासिल की और जनता को गुमराह किया। एनडीए सरकार ने बिहार को “जंगलराज” से निकालकर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है।

आज बिहार में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंची है। भाजपा–जदयू गठबंधन सरकार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं।बिहार अब नए युग में प्रवेश कर रहा है और जनता का उत्साह इस बात का प्रमाण है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com