search
 Forgot password?
 Register now
search

PM Kisan Yojana: धनतेरस के दिन भी किसानों को नहीं मिला धन, 21वीं किस्त के 2-2 हजार अब दिवाली के दिन खाते में आएंगे क्या?

LHC0088 2025-10-19 02:08:23 views 1236
  

PM Kisan Yojana: धनतेरस के दिन भी किसानों को नहीं मिला धन, 21वीं किस्त के 2-2 हजार अब दिवाली के दिन खाते में आएंगे क्या?


नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 21st Installment: 18 अक्टूबर को धनतेरस वाले दिन भी किसानों का 21वीं किस्त का इंतजार खत्म नहीं हुआ। किसानों को उम्मीद थी कि मोदी सरकार उनके खाते में 2-2 हजार रुपये भेजकर PM Kisan Yojana की 21वीं इंस्टॉलमेंट का इंतजार खत्म कर देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। किसानों के मन में अब कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। पहला सवाल तो यही है कि क्या अब दीपावली के दिन उनके खाते में  दो दो हजार रुपये आएंगे। आने की कितनी संभावना है।
PM Kisan Yojana: इन राज्य के किसानों की नहीं आएगी 21वीं किस्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का पैसा सिर्फ 4 राज्यों के किसानों को मिल चुका है। ये राज्य जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड हैं। यहां के किसानों को 2-2 हजार रुपये मिल चुके हैं। यानी इन्हें किस्त मिल चुकी है तो दोबारा से इनकी किस्त नहीं आएगी। अब इनकी 22वीं किस्त आएगी।



यह हाल ही में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए जारी किया गया था। शुरुआती तीन राज्यों में 27 लाख से अधिक किसानों और जम्मू-कश्मीर में 8.55 लाख किसानों को क्रमशः 540 करोड़ रुपये और 171 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई।

  • हिमाचल प्रदेश: 8 लाख से अधिक किसानों को लगभग 160.21 करोड़ रुपये मिले।
  • पंजाब: 11 लाख से अधिक किसानों को लगभग 221.98 करोड़ रुपये मिले।
  • उत्तराखंड: 7.89 लाख से अधिक किसानों को लगभग 157.83 करोड़ रुपये मिले।
  • जम्मू और कश्मीर: 8.55 लाख से अधिक किसानों को 171 करोड़ रुपये मिले।

PM Kisan Yojana 21st Installment: धनतेरस पर नहीं आई 21वीं किस्त, अब कब आएगी? 21वीं किस्त को लेकर सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ऐसी संभावना है कि त्योहारी सीजन के दौरान किसानों को राहत प्रदान करने के लिए 21वीं किस्त दिवाली 2025 से पहले जमा की जा सकती है। लेकिन दिवाली 20 अक्टूबर को है। और 19 अक्टूबर को रविवार है। और रविवार को बैंक बंद रहेंगे, जबकि 20 अक्टूबर को दिवाली है। हालांकि कुछ जगहों पर 21 अक्टूबर को भी दिवाली मनाई जाएगी।



पीएम किसान की 20वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी की गई थी, जो सीधे 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में जमा की गई थी। यह किस्त अक्टूबर में आने की संभावना है। अगर दिवाली या दिवाली के बाद भी अक्टूबर में यह किस्त नहीं आती तो नवंबर में वितरित किए जाने की संभावना है।   
यह भी पढ़ें- टैरिफ को लेकर आ गया ट्रंप का नया फरमान, राहत के साथ किया बड़ा एलान; ट्रक और बस पर लगेगा इतना टैक्स विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com