search

ओडिशा में बिहार की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सड़क किनारे मिली बेहोश; हालत गंभीर

Chikheang 2025-10-19 03:38:54 views 1270
  

बिहार की लड़की से ओडिशा में सामूहिक दुष्कर्म। (जागरण)



डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में शुक्रवार देर रात एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता बिहार की है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा चालकों के एक समूह ने लड़की को बचाया और कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस कमिश्नर एस. देव दत्त सिंह ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में है। इलाके के सभी सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लड़की भुवनेश्वर के अशोकनगर इलाके के पास सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। स्थानीय लोगों और ऑटोरिक्शा चालकों ने उसे कैपिटल अस्पताल पहुंचाया।

हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के साथ मारपीट भी की गई थी और वह इस घटना से काफी सहम गई है। वह ठीक से बोल भई नहीं पा रही थी, उसने बस इतना बताया कि वह बिहार की रहने वाली है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244