search

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक पहुंचे अश्विनी वैष्णव, भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा; यात्रियों से की बात

LHC0088 2025-10-19 05:06:06 views 990
  

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लेते रेल मंत्री।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। निगरानी के लिए रेलवे बोर्ड, क्षेत्रीय रेलवे कार्यालय और मंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रेल मंत्री ने अजमेरी गेट की तरफ बनाए गए होल्डिंग एरिया, प्लेटफार्म और सीसीटीवी कैमरा निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों से भी बात की। उन्होंने कहा, शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक साथ 75 हजार से अधिक यात्री पहुंचे।

इसके बावजूद स्टेशन परिसर में यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। होल्डिंग एरिया से भीड़ प्रबंधन में मदद मिल रही है। इसमें यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। पर्याप्त संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126