search

मंडी में लगी एनडी तिवारी की प्रतिमा, भाजपा संग कांग्रेसी भी हुए शामिल

deltin33 2025-10-19 15:07:17 views 1277
  

पं. नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर हल्द्वानी मंडी परिसर स्थित पार्क में लगी उनकी मूर्ति का अनावरण करते मेयर गजराज सिंह बिष्ट। जागरण  



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर शनिवार को मंडी परिसर हल्द्वानी में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मंडी परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के साथ ही कांग्रेस व अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। सभी ने एनडी के व्यक्तित्व की प्रशंसा की और कहा कि वह सर्वमान्य नेता थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंडी समिति हल्द्वानी के पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने किया।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय तिवारी सच्चे जननायक थे, जिन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश, दोनों ही राज्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

तिवारी जी को विकास पुरुष के रूप में इसलिए जाना जाता है क्योंकि उन्होंने शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी।इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, सुरेश भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, हुकम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, कांग्रेस नेता दीपक बल्यूटिया, चतुर बोरा, मोहन गिरी गोस्वामी आदि शामिल रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131