search

UP में दिवाली के पहले एरियर के मद में 52 लाख भुगतान, कर्मियों में खुशी

deltin33 2025-10-19 16:37:10 views 1271
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, बस्ती। नगर पालिका परिषद के कर्मियों को दीपावली के पहले ही बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से उनका महंगाई सहित अन्य भत्ते का भुगतान एरियर के रूप में भुगतान हो गया है। 327 कर्मियों का कुल 52 लाख रुपये भुगतान हुए हैं। कर्मियों के चेहरे पर खुशी है। कहा कि उनका दीवाली और अच्छे से मनेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने नपा अध्यक्ष नेहा वर्मा को पत्र देकर बताया था कि नपा के समस्त कर्मी का महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से अभी तक बकाया है। वहीं वर्ष 2018-19, 2020-21, 2022-23 व 75 प्रतिशत 2023-24 का बकाया है। नपा अध्यक्ष व ईओ अंगद कुमार ने कर्मियों के बकाया भुगतान का प्रयास किया। उनका प्रयास सफल भी हुआ।

दिवाली के पहले ही 182 स्थायी व 145 संविदा कर्मियों का एरियर के रूप में कुल 52 लाख रुपये भुगतान किया गया। पर्व पर भुगतान होने से कर्मियों में खुशी की लहर है।

ईओ ने कहा कि लंबे समय से धनाभाव के कारण एरियर भुगतान नहीं हो पा रहा था। काफी प्रयास के बाद बजट मिलने पर कर्मियों का एरियर भुगतान किया गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131