search

पंजाब की मंडियों में रेकॉर्ड तोड़ धान खरीद, किसानों को 7 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान

Chikheang 2025-10-19 16:37:11 views 1308
  

धान खरीद की किसानों को अब तक 7,472 करोड रुपये की हुई अदायगी: CM मान (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध ढंग से होने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य की मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गई, जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन धान पहले ही खरीदा जा चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खरीद के 72 घंटे के भीतर उठान सुनिश्चित करने संबंधी राज्य सरकार के मानकों का पालन करते हुए 100 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। किसानों को खरीदे गए अनाज के लिए कुल 7,472.20 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से भारी तबाही के बावजूद पंजाब अब भी राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की स्थिति में है।

निर्बाध और कुशल खरीद प्रबंधों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंजाब के किसानों की मेहनत और लगन से उपजा एक-एक दाना खरीदा जाए। मान ने बताया कि सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के दौरान धान की खरीद के लिए 1,822 नियमित खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं। ये सभी अधिसूचित मंडियां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, की ओर से आवंटित की गई हैं।

धान के एक-एक दाने की खरीद के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं पूरी खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244