search

मैनपुरी में ढाय गिरने से दो बहनें दबीं, दिवाली पर घर में लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थीं दोनों

deltin33 2025-10-19 17:07:23 views 1249
  

मिट्टी में दबने के बाद अस्पताल लेकर जाते लोग।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। दीपावली पर्व पर घर में लिपाई के लिए बिछवां के गांव करीमगंज में मिट्टी खोदने गईं दो सगी बहनों पर अचानक भरभराकर ढाय गिर गई। जिसमें दोनों दब गईं। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां आधा घंटे की मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। घटना एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
मिट्टी खोदते समय ढाय में दबी दो बहनें, एक गंभीर

  

बिछवां क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी सुभाष कश्यप की बड़ी पुत्री ललित और छोटी पुत्री सलिता रविवार सुबह नौ बजे के करीब गांव में तालाब किनारे स्थित गड्ढे से पीली मिट्टी खोदने गई थींं। दोनों बहनें गड्ढे में अंदर जाकर मिट्टी खोदने लगीं। तभी अचानक भरभराकर ढाय उनके ऊपर गिर गई। जिसमें दोनों दब गईं। चीख-पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बहनों को बाहर निकाला गया। दबने के कारण दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131