search

कांगड़ां में पुलिस की कार्रवाई, हिट एंड रन मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

cy520520 2025-10-20 07:36:48 views 1314
  

हिट एंड रन मामले में आरोपित गिरफ्तार



संवाद सहयोगी, नगरोटा बगवां। हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपित चालक नगरोटा बगवां के वार्ड सात निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वाहन भी कब्जे में ले लिया है। नगरोटा बगवां बाजार में श्री हनुमान मंदिर के समीप 13 अक्टूबर की शाम एक अज्ञात वाहन महिंदर सिंह को टक्कर मारकर भाग गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने अब आरोपित को पकड़ लिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इतने दिन तक पुलिस ने मलां से बलधर रोड व बड़ोह रोड तक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन की लेकिन कहीं भी वाहन का पता नहीं चला।

एएसआई पवन कुमार की गठित टीम ने उक्त वाहन को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की गली के समीप वार्ड सात में शक के आधार पर पकड़ लिया। थाना प्रभारी नवनीत सैनी ने बताया कि बताया कि आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725