search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Weather Today: बिहार में दीवाली पर होगी बारिश या पड़ेगी हल्की ठंड? IMD ने दिए ये संकेत

cy520520 2025-10-20 12:06:06 views 773
  

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा है। दिन में तीखी धूप के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण मौसम सामान्य बना रहेगा। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। जबकि, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है।

प्रदेश में पक्षिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के साथ नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में क्रमिक गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस एवं 35.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को पटना सहित 18 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को पटना सहित 24 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस एवं 19.6 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड बने होने के साथ दिन में तीखी धूप का प्रभाव बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस औ न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गयाजी का अधिकतम तापमान 32.4 तथा न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com