search

बच्चों की मौत का न कोई गम और न चेहरे पर शिकन... कोर्ट में फेस रंगनाथन का हावभाव देख लोग हैरान

LHC0088 2025-10-21 04:06:11 views 1503
  

कफ सीरप केस का मुख्य आरोपी रंगनाथन।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जहरीले कोल्डरिफ कफ सीरप कांड के मुख्य आरोपित और दवा कंपनी श्रीशन फार्मास्यूटिकल\“ के मालिक जी. रंगनाथन गोविंदन को आज जब परासिया के न्यायालय में पेश किया गया और बाद में जिला जेल भेजा गया, तो उसकी भाव भंगिमा नगर में चर्चा का विषय बन गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित रंगनाथन पर जिस दूषित सीरप से 24 मासूम बच्चों की मौत का आरोप है, उसने मीडिया और मौके पर मौजूद भीड़ को देखकर बेहद अजीब प्रतिक्रिया दी। आरोपित मीडिया कैमरों को देखकर इस प्रकार हाथ हिला रहा था, जैसे वह कोई लोकप्रिय नेता या सेलिब्रिटी हो।
नहीं दिखा कोई पछतावा

पुलिस हिरासत में होने और इतने गंभीर अपराध का आरोपित होने के बावजूद, उसके चेहरे पर बच्चों की मौत का कोई पछतावा या शिकन तक दिखाई नहीं दी।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया रंगनाथन

आरोपित का यह गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाह व्यवहार बच्चों के शोकसंतप्त परिवारों और स्थानीय लोगों के बीच और अधिक आक्रोश पैदा कर रहा है। न्यायालय ने आज रंगनाथन को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: रतलाम में पकड़ी गई नशीली दवा अल्प्राजोलम बनाने की अवैध लैब, दो गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126