search

UP News: मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां, संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने फंदा लगाकर दी जान

cy520520 2025-10-21 11:36:45 views 1249
  

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने फंदा लगाकर जान दी



संवाद सूत्र, भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप थाना क्षेत्र के सभापुर बराछ गांव में 55 वर्षीय किसान भगवान दीन ने रविवार की रात घर से कुछ दूर डेरा में बनी एक कच्ची कोठरी में फंदा लगाकर जान दे दी। किसान के बड़े बेटे पप्पू ने बताया कि पिता भगवान दीन और मां भूरी दोनों गांव से थोड़ा दूर बगईचा में एक कच्ची कोठरी में रहते थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मां वही पिता के लिए खाना बनाती थी लेकिन अभी हाल ही में शुक्रवार को सबसे छोटे भाई रमेश की पत्नी रोशनी के बेटा हुआ है। जिसकी वजह से मां भूरी घर में ही थी और पिता बगईचा में अकेले थे। रविवार रात में 11 बजे मंझला भाई टिफिन में खाना भरकर पिता को देने गए थे।

पिता ने भाई के सामने ही खाना भी खाया था। जब सुबह पांच बजे मां भूरी पहुंची तो उन्होंने देखा कि पिता भगवान दीन फंदे में लटके हुए हैं। तुरंत उसने भाग कर घर में आकर सूचना दी। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बेटे पप्पू ने बताया कि अचानक रात में पिता ने कैसे फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725