search

मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां, हाथरस में हुए हादसों में आठ की मौत; 20 घायल हाथरस

Chikheang 2025-10-21 17:36:51 views 1238
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, हाथरस। जिले में दीपावली के दिन खुशियों के बीच मातम छा गया। जिले में अलग-अलग हादसों में आठ लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे मुरसान, सादाबाद, सिकंदराराऊ, थाना हाथरस गेट और हसायन क्षेत्र में हुए। फिलहाल पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



कई परिवारों में दीपावली की खुशियां गम में बदल गईं


कई परिवारों में दीपावली की खुशियां गम में बदल गईं। हादसों में परविार के सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया। अलग-अलग हादसों में दीपावली पर आठ लोगों की मृत्यु हुई है। 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हसायन क्षेत्र के रति के नगला गांव के पास तीनों किशोराें की बाइक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसमें एक की मृत्यु हो गई। दो घायल हैं।

  
वाहन ने मारी टक्कर

  

सिकंदराराऊ के गांव रतिभानपुर के निकट हादसे में एटा के दूल्हापुर गांव निवासी 22 वर्षीय आकाश की मृत्यु हो गई। वह गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था। वहां से घर जा रहा था। सिकंदराराऊ के गांव बिलार के पास जीटी रोड पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मुरसान में सादाबाद रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हो गई। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

  
बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा

  

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार 32 वर्षीय बृजेश अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सहपऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी चिंता में ट्रैक्टर पलटने से 40 वर्षीय प्रवेश कुमार की मृत्यु हो गई। सादाबाद के दो युवक पानीपत में नौकरी करते हैं। दीपावली मनाने गांव जटोई आ रहे थे। मेरठ के पास उनकी बाइक को वाहन ने रौंद दिया। अन्य जगहों पर हुए हादसों में 20 लोग घायल हो गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244