search

तेज रफ्तार कार ने आटो को मारी टक्कर, युवक की मौत

deltin33 2025-10-22 03:36:30 views 1254
  

मृतक युवक की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में छोटू कर्मकार (42) की मौत हो गई। घटना परसुडीह अंचल कार्यालय के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटू कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी दिलीप को हल्की चोट लगी। मृतक छोटू कर्मकार सिदगोड़ा बाबूडीह लाल भट्ठा का निवासी था। वह पेशे से चालक था। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू अपने तीन साथियों के साथ आटो से हाता की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने आटो में सीधी टक्कर मार दी। आटो में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को खासमहल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। स्थिति गंभीर होने पर छोटू को रिम्स, रांची भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार सवार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131