search

चारपाई पर सो रहे मासूम के ऊपर लेट गए बच्चे, चली गई जान, परिवार में छाया मातम

cy520520 2025-10-22 11:36:59 views 1321
  



जागरण संवाददाता, औरैया। बिधूना के रामपुर में दीपावली की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब घर में चारपाई पर सो रहे डेढ़ माह के मासूम के ऊपर खेल-खेल में दूसरे बच्चे लेट गए व उसकी दबकर मौत हो गई। देर शाम मासूम को उसकी मां ने चारपाई पर सुला दिया था व घर के सदस्य दीपावली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मां अपने काम निपटाकर बच्चे के पास ही लेटी रही, लेकिन उसे भी मंगलवार तड़के पता चल सका। रामपुर निवासी सुमेर सिंह किसान हैं। उनका डेढ़ माह का मासूम घर में चारपाई पर सोमवार की देर शाम सो रहा था। इस दौरान स्वजन दीपावली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे। तभी घर के अन्य बच्चे जाकर उसी चारपाई पर लेट गए, जिससे मासूम दब गया।

मां पूजा करने के बाद अन्य काम निपटाकार पहुंची और उसके बगल में जाकर सो गई। मंगलवार तड़के मां की नींद खुली तो देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में स्वजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे की दबकर मृत्यु हो गई। उसकी मां व स्वजन यही सोच रहे थे कि वह गहरी नींद में सो रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725