search

करनाल: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

deltin33 2025-10-22 14:36:34 views 1388
  




जागरण संवाददाता, करनाल। इंद्री रोड पर शाहपुर से फाजिलपुर जा रहे दो युवकों की बाइक को सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। वहीं, घायल को अस्पताल में दाखिल कराया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ, जब 31 वर्षीय जितेंद्र अपने साथी दिवाकर के साथ जा रहा था। इंद्री रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल दूर जाकर गिरी और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में जितेंद्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दिवाकर का इलाज जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131