search
 Forgot password?
 Register now
search

Patna News: छठ पर यातायात पुलिस ने जारी किया प्लान, 27 और 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे कई मार्ग

Chikheang 2025-10-23 02:07:46 views 1242
  

छठ पर यातायात पुलिस ने जारी किया प्लान, 27 और 28 अक्टूबर को बंद रहेंगे कई मार्ग



जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। कई जगह रूट डायवर्जन, वनवे और विशेष पार्किंग स्थल तय किया गया है। इसके तहत आगामी 27 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक तथा 28 अक्टूबर सुबह 2 बजे से 8 बजे तक शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही आंशिक या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। इन अवधिों में केवल अग्निशामक, एम्बुलेंस, मरीज/शव वाहन एवं छठव्रतियों के वाहन ही चल सकेंगे विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कारगिल चौक से दीदारगंज तक परिचालन रहेगा बंद:

अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से दीदारगंज तक वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान केवल प्रशासनिक और आपातकालीन वाहन ही गुजर सकेंगे। अशोक राजपथ के सभी एंट्री पाइंट्स बंद रहेंगे। केवल खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर में पार्किंग के लिए छठव्रतियों के वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

वहीं, कारगिल चौक से शाहपुर तक छठव्रतियों के सभी प्रकार के वाहन जा सकेंगे। 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक और 28 अक्टूबर को सुबह 3 बजे से 6 बजे तक दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ (उत्तर से दक्षिण दिशा में) यातायात बंद रहेगा। इस दौरान रामजीचक मोड़ से नहर रोड होकर वाहन नेहरू पथ की ओर मोड़े जाएंगे।
गायघाट व दीदारगंज क्षेत्र की व्यवस्था

गायघाट जाने वाले छठव्रती वाहनों को कंगन घाट, चौक थाना मोड़, सिटी स्कूल और मंगल तालाब परिसर में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे। पुरानी या न्यू बाइपास से धनकी मोड़, शीतला माता मंदिर या बिस्कोमान गोलंबर होकर गायघाट की ओर जाने वाले वाहन हथिया बागान, लोहा गोदाम, मेडाज हास्पिटल के पास पार्क किए जाएंगे।

चौक शिकारपुर आरओबी से पूरब जाने वाले छठव्रती वाहनों की पार्किंग गुरु गोविंद सिंह आरओबी के नीचे व पटना साहिब स्टेशन के पास होगी। दीदारगंज से आने वाले वाहनों को केवल कटरा बाजार समिति परिसर तक ही अनुमति दी गई है।

स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थलमारूफगंज, मंसूरगंज, करमलीचक, जल्ला और मालसलामी के स्थानीय छठव्रती जो अदराघाट, नूरूद्दीन घाट, नंदगोला घाट, पानी टंकी घाट और नया टोला घाट पर अर्घ्य देंगे—उनके वाहनों की पार्किंग मालसलामी टीओपी/ओपी साह के पास जेपी गंगापथ के एप्रोच रोड पर निर्धारित लेन में की जाएगी। वहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक जाएंगे।
व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक

27 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 28 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक गायघाट पुल के नीचे तक आटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। अगमकुआं आरओबी की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन केवल एनएमसीएच तक ही जा सकेंगे। धनकी मोड़ या बिस्कोमान गोलंबर से आने वाले वाहन डंका ईमली चौक तक ही चलेंगे।

सुदर्शन पथ पर व्यावसायिक वाहनों का परिचालन भी इस अवधि में वर्जित रहेगा। बाईपास थाना मोड़ से चौक शिकारपुर आरओबी तक तथा दीदारगंज से अशोक राजपथ तक किसी भी व्यवसायिक या तीन पहिया वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
जेपी सेतु पर आंशिक प्रतिबंध

जेपी गंगापथ सेतु पर 27 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से 7:30 बजे तक और 28 अक्टूबर सुबह 3 बजे से 6 बजे तक सोनपुर/छपरा से पटना आने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा। भारी वाहनों जैसे ट्रक, बस, हाईवा, जेसीबी आदि का प्रवेश पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।

सोनपुर या हाजीपुर की दिशा में जाने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा के लिए महात्मा गांधी सेतु का प्रयोग करें। जेपी सेतु से पटना आने वाले वाहनों को गंगापथ पर नहीं आने दिया जाएगा। वे सीधे जेपी सेतु के अप्रोच पथ से अशोक राजपथ जा सकेंगे।
अटल पथ और रामजीचक आरओबी

रामजीचक आरओबी पर केवल छठव्रती वाहनों को जेपी सेतु की ओर जाने की अनुमति होगी। वहीं, सामान्य वाहन नीचे की ओर से होकर गुजरेंगे। दीघा से अशोक राजपथ आने वाले वाहनों की पार्किंग पाटली पथ उत्तरी छोर के पास कराई जाएगी।

अटल पथ पर 27 अक्टूबर सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक और 28 अक्टूबर सुबह 2 बजे से 9 बजे तक सामान्य वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। केवल आकस्मिक वाहनों को सोनपुर या छपरा जाने की अनुमति होगी। भक्तों के वाहनों की पार्किंग अटल पथ के दोनों किनारों की सिंगल लेन में की जाएगी।
छठ घाटों की ओर जाने वाली यातायात योजना

दीघा, पाटीपुल, मीनार और शिवा घाटों पर आने वाले वाहनों को पाटली पथ के ऊपर, रामजीचक आरओबी के ऊपर और गंगा पथ के निर्धारित पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। श्रद्धालु वाहन पार्क करने के बाद घाट तक पैदल पहुंचेंगे। सूर्य मंदिर चौहट्टा के पास से आने वाले वाहनों को रेलवे ब्रिज के नीचे पाटीपुल अंडरपास तक खाली जमीन में पार्क कराया जाएगा।

सूर्य मंदिर के पूर्वी इलाके में भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। गेट नंबर 93 (दीघा) पर आने वाले वाहनों का प्रवेश-निकास इसी गेट से होगा और पार्किंग गंगा पथ के उत्तर-दक्षिण तरफ तय स्थलों पर होगी। गेट नंबर 88 और 83 घाट के लिए वाहन अशोक राजपथ से सीधे गंगा पथ के अंडरपास से जा सकेंगे।
जेपी गंगा पथ पर पूर्ण प्रतिबंध

27 और 28 अक्टूबर को जेपी गंगापथ (मरीन ड्राइव) पर दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों लेन में वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। किसी भी वाहन को गंगापथ पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। यू-टर्न लेने या दीघा गोलंबर से घूमने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दीघा पहुंचने वाले वाहन एलसीटी अंडरपास के जरिए निकासी करेंगे।

वहीं, जेपी सेतु पूर्वी घाट और गेट-93 घाट की ओर जाने वाले वाहन रेलवे ब्रिज के पूरब रास्ते से उतरकर निर्धारित स्थल पर पार्क करेंगे। बाकी घाटों पर जाने वाले वाहनों के प्रवेश/निकास के लिए अंडरपास मार्ग उपयोग में लाया जाएगा।

कुर्जी और बांस घाट की व्यवस्थाकुर्जी घाट जाने वाले वाहन कुर्जी मोड़ से अंदर प्रवेश कर जेपी गंगापथ के नीचे बने अंडरपास से उत्तर दिशा स्थित पार्किंग स्थल तक जाएंगे। वहीं, पहलवान घाट और बांस घाट के लिए अशोक राजपथ से उत्तर दिशा में अंडरपास मार्ग से गंगा किनारे बने पार्किंग स्थलों की ओर वाहन भेजे जाएंगे।
आमजनों से अपील

ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर न बढ़ें। श्रद्धालुओं को घाट तक पैदल ही जाने की सलाह दी गई है ताकि ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से बचा जा सके।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं ।छठ पर्व के अवसर पर ट्रैफिक पुलिस की यह योजना श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।

कुर्जी घाट इस घाट पर जाने वाले वाहन कुर्जी मोड़ से अंदर प्रवेश कर जेपी गंगा पथ के अंडरपास से जेपी गंगा पथ के उत्तर निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क की जायेगी।

पहलवान घाट/बांस घाट इस घाट पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से उत्तर जेपी गंगा पथ अंडरपास से बने रास्ते से सीधे घाट की ओर पार्किंग स्थल तक जायेंगे एवं रास्ते के दाहिने एवं बायें निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क करेंगे।

कलेक्ट्रेट घाट/महेन्दु घाट: इस घाट पर जाने वाले वाहन गांधी मैदान के अन्दर वाहन पार्क कर पैदल घाट तक जा सकते है।

पटना कॉलेज बारी पथ से अशोक राजपथ में जाने वाले छठव्रतियों/श्रद्धालुओं के वाहन केवल खजांची रोड से अशोक राजपथ में जायेंगे एवं वाहन को पटना कॉलेज मैदान में पार्क कर वहाँ से पैदल घाट तक जाएंगे।

साइंस कॉलेज: रमना रोड, कुनकुन सिंह लेन से आने वाली सभी वाहन साइंस कॉलेज में आकर पार्क होगी तथा वहां से छठव्रती गाड़ी पार्क कर पैदल विभिन्न घाटों के लिए प्रस्थान करेंगे। यदि कोई वाहन (छठव्रती के वाहन को छोड़कर) गायघाट से अशोक राजपथ पर आ जाती है तो उसे गांधी चौक से बारी पथ में डायवर्ट कर दिया जायेगा। ये वाहन किसी भी परिस्थिति में अशोक राजपथ होते हुए सीधे गांधी मैदान की ओर नहीं आयेंगी।
न्यूबाइपास एवं अन्य मार्ग पर यातायात परिचालन की व्यवस्था

  • 27 अक्टूबर 10 बजे पूर्वाहन से 28 अक्टूबर को 10:00 बजे पूर्वाह्न तक की अवधि में पूरब (बाढ़/मोकामा) से पटना आने वाले भारी वाहनों (ट्रको) का परिचालन फतुहां में पूरब ओवरब्रीज से दो किमी पश्चिम से यू-टर्न लेकर एनएच 30 होते हुए बिहटा-सरमेरा पथ से परिचालन होगा।
  • बिहटा से पूरब आने वाले भारी वाहनों (ट्रको) का परिचालन बिहटा से कन्हौली मोड़ से बिहटा-सरमेरा पथ होते हुए न्यू बाईपास में फतुहा ओवरब्रीज के पास आयेंगे।
  • नगर बस सेवा पटना जंक्शन, जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर या खगौल जाने वाली बस कारगिल चौक पर नहीं आकर गांधी मैदान गेट नं-10/जीपीओ मल्टी माडल हब के अन्दर पार्क की जायेगी।

प्रमुख पार्किंग स्थल और क्षमता

  • शाहपुर घाट – हॉकी ग्राउंड (कैंटोनमेंट), क्षमता: 100 वाहन
  • कन्टेनमेंट फील्ड, आरा गोलम्बर – 300 वाहन
  • पीपापुल घाट (दानापुर टैम्पो स्टैंड) – 200 वाहन
  • वेटनरी कॉलेज ग्राउंड, बीएमपी-5 के पास – 500 वाहन
  • जेपी सेतु पूर्वी घाट, पाटलिपथ छोर सहित – 2000
  • रामजीचक, आरओबी के पास दीघा क्षेत्र – 100 वाहन
  • दीघा जनार्दन घाट गोलम्बर क्षेत्र – 600 वाहन
  • गेट नंबर 88-93 घाट क्षेत्र (गंगापथ) – लगभग 1200
  • कुर्जी घाट/राजापुर पुल, जेपी गंगा पथ– 1300
  • पहलवान घाट व बास घाट क्षेत्र – 500 वाहन
  • गांधी मैदान परिसर – 2700 वाहन
  • काली घाट, कदम घाट एवं पटना कॉलेज क्षेत्र – 300
  • गायघाट और एनआईटी मोड़ क्षेत्र – 700 वाहन
  • पटना सिटी क्षेत्र: सिटी स्कूल चौक, मंगल तालाब, साह रोड, कटरा बाजार समिति सहित – लगभग 1000 वाहन

विशेष प्रावधान

  • 27 अक्टूबर, पूर्वाह्न 10 बजे से 28 अक्टूबर, पूर्वाह्न 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • निर्माण कार्य से संबंधित वाहनों का संचालन 27 अक्टूबर, सुबह 10 बजे से 28 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • आपातकालीन वाहन (अग्निशमन, एम्बुलेंस, मरीज वाहन) पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है।वाहन चालक अपने मोबाइल नंबर को वाहन के आगे शीशे पर चिपकाएं।

नियंत्रण कक्ष व हेल्पलाइन नंबर

    विभाग संपर्क नंबर
   
   
   जिला नियंत्रण कक्ष
   0612-2219810
   
   
   पुलिस नियंत्रण कक्ष
   0612-2219234, 9031825979
   
   
   पटना सिटी नियंत्रण कक्ष
   0612-2631813, 9031825821
   
   
   यातायात नियंत्रण कक्ष
   0612-2219151, 9470630615
   
   
   डीएसपी, सदर–1
   9031825821
   
   
   डीएसपी, सदर–2
   9031825824
   
   
   डीएसपी, सिटी–1
   9031825829
   
   
   डीएसपी, सिटी–2
   9031825830
   
   
   डीएसपी, दानापुर–1
   9031825841
   
   
   डीएसपी, दानापुर–2
   9031825842
   
   
   नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)
   9031825814
   
   
   नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)
   9031825815
   
   
   पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
   9031825816
   
   
   पुलिस अधीक्षक (मध्य)
   9031825813
   
   
   पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक)
   9031825817
   
   
   वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना
   9031825812
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157929

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com