search
 Forgot password?
 Register now
search

Bihar Weather Today: छठ से पहले बिहार में बदला मौसम, राजधानी सहित 18 शहरों का लुढ़का तापमान

deltin33 2025-10-23 12:06:09 views 992
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सुबह -शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

पटना सहित गंगा किनारे व तराई वाले भागों में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस एवं मोतिहारी का 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 18 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जबकि, शेष जिलों का तापमान सामान्य से अधिक बना रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में क्रमिक गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि होगी।

अभी कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में तापमान ऊपर-नीचे होने के साथ हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गयाजी का अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 31.0 तथा न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467518

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com