search
 Forgot password?
 Register now
search

Delhi AQI Today: दिल्ली में दमघोंटू हवा का कहर जारी, AQI 400 के पार, सारे उपाय फेल! दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

deltin33 2025-10-23 12:47:26 views 884
Delhi  AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली की हवा दिन-ब-दिन जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण कंट्रोल के सारे दांव-पेंच नाकाम साबित हुए हैं, और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ, अरब सागर में बने चक्रवात जैसे हालात की वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।



#WATCH | Delhi | The Air Quality Index (AQI) around Akshardham was recorded at 350, in the \“Very Poor\“ category, in Delhi this morning as per the Central Pollution Control Board (CPCB) (Drone visuals shot at 6.50 am) pic.twitter.com/scxS046VoZ — ANI (@ANI) October 23, 2025








दिल्ली में जहरीली  हवा  का कहर




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-rohini-encounter-bihar-police-killed-4-most-wanted-gangster-sigma-gang-ranjan-pathak-in-shootout-article-2231057.html]बिहार का खूंखार \“सिग्मा गैंग\“ दिल्ली में ढेर! आधी रात रोहिणी में हुए एनकाउंटर में सरगना रंजन पाठक समेत 4 बदमाशों का हुआ खात्मा
अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 8:07 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/kali-idol-in-police-van-in-bengal-bjp-says-insult-to-hindu-faith-after-goddess-idol-desecrated-in-kakdwip-article-2230975.html]\“हिंदू आस्था का अपमान\“; बंगाल में मां काली की क्षतिग्रस्त मूर्ति को लेकर राजनीतिक घमासान! पुलिस वैन में ले जाने पर भड़की BJP
अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 11:33 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/droupadi-murmu-makes-history-as-first-woman-president-to-pray-at-sabarimala-article-2230982.html]सिर पर सफेद गठरी और पारंपरिक साड़ी...सबरीमाला में पूजा करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू
अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 11:07 PM

गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली की हवा की हालत और खराब हो गई है। लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के आनंद विहार इलाके में AQI 427 दर्ज किया गया, जो \“सीवियर\“ कैटेगरी में आता है। दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने कई दावे किए थे, लेकिन मौसम का रुख बदलते ही AQI का 400 के पार जाना बताता है कि जमीनी स्तर पर उनका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य के लिहाज से AQI का यह स्तर बेहद गंभीर माना जाता है।



#WATCH | Delhi | The AQI at India Gate and the surrounding areas was recorded at 353 in the \“Very Poor\“ category as per the CPCB pic.twitter.com/mePrCfuK5J — ANI (@ANI) October 23, 2025










दक्षिण भारत में मौसम का तूफानी मिजाज



जहां उत्तर भारत दमघोंटू प्रदूषण से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में मौसम एकदम उलट है। अरब सागर की गतिविधियों के कारण कई दिनों से वहां जबरदस्त बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक पूरे दक्षिण, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी।



देश के बाकी हिस्सों का हाल



पूर्वी भारत: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 23 से 27 अक्टूबर के बीच मध्यम से तेज बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।



मध्य भारत: मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है, और ओडिशा में 23 अक्टूबर को घना कोहरा छा सकता है।



उत्तर भारत में ठंडक: उत्तर भारत के राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे इन इलाकों में सर्दियों की शुरुआत महसूस होने लगेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com