search

लखनऊ की रैली में जिस नेता की मायावती ने की थी तारीफ, अब वही हुए पार्टी से बाहर; बसपा सुप्रीमो ने ही दिया ये आदेश

Chikheang 2025-10-24 03:06:42 views 1264
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बसपा में नई जान फूंकने को पसीना बहा रही मायावती संगठन के अंदर अनुशासन को लेकर लगातार सख्त संदेश दे रही हैं। गुरुवार को अनुशासनहीनता के लिए लखनऊ और कानपुर मंडल के कोआर्डिनेटर समसुद्दीन राइन को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। हाल ही में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस आयोजन में बसपा सुप्रीमो ने राइन की प्रशंसा की थी, इसके बाद उनका निष्कासन चर्चा का विषय बना हुआ है।

झांसी के रहने वाले समसुद्दीन राइन बसपा के पुराने नेताओं में शामिल थे। हाल ही में उन्हें लखनऊ व कानपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया था। नौ अक्टूबर को कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन के बाद पिछले दिनों मायावती ने संगठन की बैठक की थी।

इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ मनमानी और गुटबाजी करने की शिकायत की थी। बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर इन शिकायतों की जांच कराई गई थी। शिकायतों के सही मिलने पर राइन को निष्कासित किए जाने का निर्णय लिया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की ओर से गुरुवार को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि समसुद्दीन राइन लगातार अनुशासनहीनता कर रहे थे और पार्टी के अंदर गुटबाजी भी कर रहे थे। इस मामले में कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर कार्रवाई की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244