search

महाराष्ट्र: बीड जेल अधीक्षक पर धर्मांतरण का आरोप, सरकार का त्वरित एक्शन

deltin33 2025-10-28 18:43:21 views 935
  

जेल में चला रहा था जबरन धर्म परिवर्तन का धंधा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को बीड जिला जेल अधीक्षक पेत्रुस गायकवाड़ को तुरंत प्रभाव से नागपुर ट्रांसफर कर दिया है। यह कदम उन पर लगे जबरन धर्म परिवर्तन और कैदियों के साथ दुर्व्यहार के आरोपों के बाद उठाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हाल ही में बीजेपी विधायक गोपीचंद पडालकर ने आरोप लगाया था कि गायकवाड़ जेल में बंद कैदियों को खाना-पीना न देकर मारपीट कर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि जेल अधीक्षक ने राष्ट्रपुरुषों की तस्वीरें दीवारों से हटाकर बाइबल के बचन लिखवा दिए थे।
आदेश में क्या कहा गया?

बुधवार को राज्य गृह विभाग ने आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि गायकवाड़ का ट्रांसफर नागपुर सेंट्र में उप-अधीक्षक के पद पर किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि तबादला प्रशासनिक कारणों से किया गया है।

बता दें, गायकवाड़ इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। जलगांव की जेल में एक अनुसूचित जाति के कैदी की मौत के मामले में उनका नाम सामने आया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131