search
 Forgot password?
 Register now
search

पीएम और राष्ट्रपति को उपहार भेजेगी दिल्ली सरकार, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने किए तैयार

LHC0088 2025-10-28 18:43:21 views 702
  
तैयार किए दीपक व कैंडल दिखाती सुमंगलम से जुड़ी महिलाएं। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। देश को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का विशेष जोर है। अमेरिका की ओर से उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने के बाद स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। नारा दिया जा रहा है यह दीवाली स्वदेशी उपहार वाली। पहली बार दिल्ली सरकार ने पीएम व राष्ट्रपति को दीवाली का उपहार देने के लिए घरेलू महिलाओं से स्वदेशी उत्पाद तैयार करवाएं हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

14 लाख रुपये का ऑर्डर रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के सेल्फ हेल्प ग्रुप सुमंगलम को दिया है। 600 उपहार बाॅक्स तैयार करवाएं गए हैं। इस बाक्स में मोटे अनाज से तैयार लड्डू, मिट्टी के दीये, गाय के गोबर से बनी अगरबत्ती व धूपबत्ती, जूट से तैयार किया गया शुभलाभ व अन्य सामग्री है।

ग्रुप की सदस्य लोनी रोड पर स्वदेशी उत्पाद बेच रही हैं। स्वदेशी उत्पाद तैयार करने वाली पिंकी ने बताया कि वह एक सामान्य परिवार से हैं। खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वह ग्रुप से जुड़ी। मिट्टी से दीयों को तैयार कर रही हैं, उसके बाद रंग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लाइट वाले दीयों की मांग काफी बढ़ गई थी, लेकिन अब लोग फिर से मिट्टी के दीये खरीद रहे हैं। दूसरी महिला शशि ने कहा कि सरकार ग्रुप की घरेलू महिलाओं पर आत्मविश्वास जताया और एक स्वदेशी उत्पादों का बड़ा ऑर्डर दिया है।

सुमंगलम हेल्प ग्रुप चौपाल संस्था के अंतर्गत कार्य कर रहा है। इस ग्रुप में घरेलू महिलाएं शामिल हैं। स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए जा रहे हैं। उत्पाद बेचकर जो आमदनी हो रही है, उसका लाभ ग्रुप की महिलाओं को दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समने वोकल फार लाेकल को साकार किया जा रहा है। ग्रुप को दिल्ली सरकार की ओर से बड़ा आर्डर मिला है। ग्रुप की महिलाएं पिछले 20 दिनों से आर्डर तैयार करने में जुटी हुई हैं। दिल्ली सरकार ने 14 लाख रुपये दिए हैं।

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले दिल्ली जाम, दो किलोमीटर का सफर तय करने में लग गए दो घंटे  





ग्रुप की महिलाओं का यह साैभाग्य है कि उनके हाथों से तैयार उपहार प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के पास जा रहा है। उपहार बाक्स तैयार करके दिल्ली सरकार को भेजे जा रहे हैं। सरकार उन उपहार को पीएम, राष्ट्रपति, देश के सभी सीएम, राज्यपाल व केंद्रीयमंत्री व अन्य लोगों को भेजेगी।


-

- जितेंद्र महाजन, विधायक रोहतास नगर व सदस्य सेल्फ हेल्प ग्रुप सुमंगलम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156099

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com