search

Deh Vyapar: होटल में देह व्यापार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अब पूछताछ में खोलेंगे बड़े राज

Chikheang 2025-10-28 18:58:41 views 1289
  



जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन थाना पुलिस ने होटल में देह व्यापार कराने के मामले में दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जिला गुरुग्राम के गांव दौलताबाद के रहने वाले जितेन्द्र उर्फ ईशु व गांव नांगल पठानी के रहने वाले योगेन्द्र उर्फ राजा के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, गत 18 जून को शहर के एक होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर डा. रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बोगस ग्राहक के जरिए कार्यवाही की थी। पुलिस ने वहा से पांच महिलाओं को बरामद कर होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ थाना मॉडल टाऊन देह व्यापार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में संलिप्त दो आरोपित जगदीप व पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने दो और आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244