search

चंडीगढ़ में स्नैचिंग, ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र से मोबाइल फोन छीना, धनास में पुलिस काॅम्प्लेक्स के निकट वारदात

Chikheang 2025-10-28 18:59:07 views 1290
  

धनास लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो बाइक सवार ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया।  



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। धनास में बाइक सवार ने 15 वर्षीय छात्र से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। यह घटना वीरवार रात हुई। न्यू चंडीगढ़ निवासी छात्र अपनी ट्यूशन क्लास से घर लौट रहा था। जैसे ही वह धनास लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो बाइक सवार ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद स्नैचर फरार हो गया। यहां से पुलिस काॅम्प्लेक्स भी निकट है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना के बाद लड़के ने एक राहगीर की मदद से अपने पिता को सूचित किया। उसके पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। सरंगपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकाबंदी की और बदमाश की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि स्नैचर की पहचान की जा सके। मामला दर्ज कर लिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244