search

शराब के नशे में रंगदारी वसूल रहे थे पैंथर पुलिस के 3 जवान, पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ा

Chikheang 2025-10-28 19:06:04 views 1278
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, बेतिया। नगर के पैंथर पुलिस के तीन जवानों को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के आदेश पर शनिवार की दोपहर नगर के सागर पोखरा चौक से तीनों की गिरफ्तारी हुई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है। उनपर शराब के नशे में रंगदारी वसूलने का आरोप है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पुलिस जवानों में नवादा जिला के वारसलीगंज थाना के मसूदा गांव निवासी सिपाही बब्लू कुमार, विष्णुपुर गांव के सिपाही सिपीन कुमार यादव व सिपाही सूर्यकांत निराला शामिल है।

ये लोग शराब के नशे में लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करते थे। जांच में शराब के धंधेबाजों से बातचीत करने का साक्ष्य मिला है। उसका सत्यापन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना में तैनात पैंथर के जवान लोगों को डरा धमकाकर वसूली में संलिप्त है।

एसपी ने अपने स्तर से इनकी निगरानी शुरू करवाई। जिसमें उनके खिलाफ शराब धंधेबाजों से सांठ-गांठ के मामले सामने आए।

शनिवार को एसपी के आदेश पर अपर थानाध्यक्ष नितिन कुमार, दारोगा चन्द्रदेव सिंह, शुभम कुमार के साथ पुलिस के जवानों ने सागर पोखरा पर छापेमारी की। वहां मौजूद तीनों जवान पुलिस अधिकारियों को देखकर भागने लगे।

पुलिस टीम ने तीनों को खदेड़कर पकड़ा तो उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। पुलिस टीम ने तीनों को हिरासत में लिया और थाना लाकर उनकी जांच की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244