search
 Forgot password?
 Register now
search

दीपावली पर भी हड़ताल पर रहेंगे एमसीडी के डीबीसी कर्मचारी

LHC0088 2025-10-28 19:07:55 views 1251
  

एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल दीपावली पर भी जारी रहेगी।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली पर भी एमसीडी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान कर्मचारी धरना स्थल पर निगम मुख्यालय के बाहर ही दीपक जलाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। ऐसे में इस बार वह जब तक हड़ताल पर रहेंगे तब तक की उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

चूंकि वह 29 सितंबर से हड़ताल पर हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही एमसीडी के जन प्रतिनिधियों से मुलाकात भी हुई है। वहीं, इन कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए सदन में महापौर ने कमेटी तक बनाई है लेकिन फिर भी अभी तक समाधान तक बात नहीं पहुंची है।

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने कहा कि निगम सदन के बाद कभी भी हमसे कोई बात नहीं की गई। साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भ्रमित अधिकारियों द्वारा ही किया जा रहा है। हमारा डाटा भी गलत भेजा रहा है। उन्होंने कहा हमारी मांगे पूरी करने के लिए जरुरी फंड को लेकर भी भ्रमित किया जा रहा है। जबकि कर्मचारियों को समान वेतन देने के लिए मात्र 40 करोड़ रुपये सालाना चाहिए। क्योंकि किसी कर्मचारी को 12000 तो किसी को 20000 का वेतन मिल रहा है।

जबकि कुछ कर्मचारियों को 27 हजार वेतन मिल रहा है। हमारी मांग स्पष्ट है कि हम सभी 5000 कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जब तक पक्का किया जाता है तब तक हमें एक समान वेतन 27 हजार दिया जाए। वहीं, जिन कर्मचारियों का निधन हो गया है उन कर्मचारियों के परिवार में से किसी एक को करुणामूलक आधार पर नौकरी दी जाए।

शर्मा ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हो रही है इसलिए हम धरना स्थल पर काली दीपावली मनाएंगे। साथ ही हमने तय कर रखा है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि डीबीसी कर्मचारी काम घर-घर जाकर मच्छरजनित बीमारियों को लेकर जागरुक करना होता है। वहीं घर-घर जाकर मच्छरों की उत्पत्ति की जांच करते हैं। हड़ताल होने से यह कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com