search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा में 15 वर्षीय किशोरी से क्लासमेट ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

cy520520 2025-10-28 19:33:32 views 541
  

यमुनानगर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में सहपाठी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मूल रूप से बिहार के जिला बेतिया के गांव बेलदारी निवासी 18 वर्षीय जमाल है। वह किशोरी के साथ एक इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थाना प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया कि 18 अक्टूबर को निजी अस्पताल से सूचना मिली कि 15 वर्षीय किशोरी गर्भवती है और इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल है। इस सूचना पर उप निरीक्षक रुचि टीम के साथ अस्पताल पहुंची।

किशोरी के पिता ने बयान दिए कि उनकी बेटी एक निजी कॉलेज से डिप्लोमा कर रही है। वह कॉलेज में ही गर्ल्स हास्टल में रहती है। उसके साथ ही जमाल भी पढ़ रहा था। अप्रैल माह में आरोपित जमाल उसे कॉलेज के कमरे में लेकर गया। जहां उसके साथ संबंध बनाए। आरोपित ने धमकी भी दी कि इस बारे में किसी को नहीं बताना है। अब बेटी पांच माह की गर्भवती है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com