search
 Forgot password?
 Register now
search

बांके बिहारी मंदिर में आज से बदल जाएगा दर्शन का समय, होली के दौज तक रहेगी ये व्यवस्था

deltin33 2025-10-28 19:34:20 views 1207
  



जागरण संवाददाता, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भाई दूज गुरुवार से ठाकुरजी के दर्शन समय में परिवर्तन हो जाएगा। ठाकुरजी की भोगराग सेवा में भी बदलाव होगा। शीतकालीन दर्शन सुबह 8.45 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। शाम को साढ़े चार बजे मंदिर के पट खुलेंगे और रात साढ़े आठ बजे बंद हो जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंदिर प्रबंधन की उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने शीतकालीन दर्शन समय सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक तय किया है। हालांकि, सेवायत पुराने समय पर ही आराध्य के दर्शन खोलेंगे। शीतकालीन दर्शन समय व्यवस्था होली के दौज तक लागू रहेगी।

मंदिर के सेवाधिकारी गिरीश गोस्वामी के पारिवारिक सदस्य मयंक गोस्वामी ने बताया कि उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने दीवाली पर भाई दूज से शुरू होने वाली शीतकालीन दर्शन व्यवस्था के लिए सुबह आठ से दोपहर 1.30 बजे तक और शाम को 4 बजे से रात 9 बजे तक मंदिर के पट खोले जाने के निर्देश जारी किए थे। सेवायत उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए समिति के आदेशों का पालन करने से बच रहे हैं। इसलिए कल शीतकालीन दर्शन व्यवस्था पिछले वर्ष की तरह ही रखी जाएगी।

चार पहर होने वाली भोगराग सेवा में बालभोग सेवा, राजभोग सेवा, उत्थापन भोग और शयनभोग सेवा भी पिछले वर्ष के समय पर होगी। पिछले तीन दिनों से उनके परिवार में चाचा व समिति सदस्य दिनेश गोस्वामी की सेवा चल रही थी। इन तीन दिनों में उनके द्वारा समिति द्वारा तय किए गए समय पर ही दर्शन व्यवस्था लागू की गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com