search

गाजियाबाद में चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में तीन अपराधी गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-29 12:06:26 views 1293
  

गाजियाबाद पुलिस ने विजयनगर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली पुलिस ने विजयनगर कट स्थित नए बस अड्डे के पास ऑटो रिक्शा सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया। रुकने के बजाय ऑटो सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमाशों के पैर में गोली मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने उन्हें जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सवारियों को उठाने के बाद पुलिस जांच का डर दिखाते हैं और फिर उनके बैग व अन्य सामान लेकर फरार हो जाते हैं। 21 अक्टूबर को उन्होंने एक महिला और तीन बच्चों को ऑटो रिक्शा में जबरन बैठा लिया था और उनके जेवर उतरवा लिए थे। बदमाशों के पास से तीन अवैध तमंचे, 11 हजार रुपये और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग

बदमाशों ने ऑटो रिक्शा डिवाइडर से मोड़ दिया और कच्ची सड़क फ्लाईओवर की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और तीनों बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा। आत्मसमर्पण करने के बजाय बदमाश ऑटो रिक्शा छोड़कर भागने लगे। तीनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों अपराधियों के पैर में गोली मार दी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244