search
 Forgot password?
 Register now
search

दोस्‍त दोस्‍त ना रहा...सिवान की घटना जानकर सदमे में लोग

cy520520 2025-10-29 21:37:10 views 1000
  

आक्रोशित लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। जागरण  



जागरण संवाददाता, सिवान। सराय थाना क्षेत्र के बड़कागांव कोइरी टोला गांव में बुधवार की सुबह दोस्‍ती का रिश्‍ता दागदार हो गया। दोस्‍त ने चाकू घोंपकर जान ले ली। घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू पहुंचे।  लोगों को शांत कराया। मृतक देवानंद भगत का 22 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बुलाकर ले गया और मार डाला

देवानंद भगत ने बताया कि गांव का ही एक लड़का सुबह में उनके पुत्र को बुलाकर ले गया। इसके बाद गांव के ही काली स्थान के समीप चाकू से गोद कर हत्या कर दी। क‍िसी से सूचना मिलने पर स्‍वजन सन्‍न रह गए। दौड़ते-भागते सभी पहुंचे, तबतक आरोपित युवक फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया। बुधवार की संध्या मुकेश का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव बड़का गांव कोइरी टोला पहुंचा की सभी की आंखें नम हो गई। स्वजन दहाड़ मार कर रोने लगे। इधर घटना के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जाता है कि मुकेश की हत्‍या का आरोपित उसका दोस्त है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। उनकी दाेस्‍ती सभी को पता थी। साथ आना-जाना और खाना करना उनका रूटीन था। ऐसे में लोगों को यह विश्‍वास नहीं हो रहा क‍ि दोस्‍त हत्‍यारा बन जाएगा। हालांकि, पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को उसके दोस्त ने चाकू गोदकर हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अनुसंधान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
दोनों में कुछ दिनों से था विवाद

पुलिसिया जानकारी के मुताबिक इस घटना के पहले मुकेश और उसके दोस्त में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जहां दोनों में मारपीट भी हुई थी। लेकिन बुधवार की सुबह उसका दोस्त मुकेश को बुलाकर ले गया। इसके बाद घटना को अंजाम दे दिया। वही घटना को अंजाम देने के बाद हाथ में चाकू लिए आरोपी भागने लगा। जहां लोगों की नजर पड़ी और लोगों ने उसे खदेड़ना शुरू किया। हालांकि वह भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि मुकेश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। जो काफी साधारण परिवार से था। वह चार भाइयों में दूसरे नंरब पर था। तीन बहने हैं। एक भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153605

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com