search
 Forgot password?
 Register now
search

एसपी सिटी से की महिला ने गाली-गलौज, नंबर ब्लाक किया तो की वाट्सएप काल व मैसेज...मारने की दी धमकी

deltin33 2025-10-30 01:07:03 views 1243
  

एक महिला ने एसपी सिटी के सीयूजी नंबर पर कॉल करके गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। (प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। एसपी सिटी के सीयूजी नंबर पर एक महिला ने काल कर गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया। महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने एसपी सिटी को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिस पर पुलिस में खलबली मच गई। उक्त मामले में सदर बाजार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


एसपी सिटी के सीयूजी मोबाइल नंबर पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की रहने वाली किसी महिला ने काल किया। फोन पर महिला ने गुस्सा जाहिर करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, महिला गाली-गलौज तक करने लगी। एसपी सिटी ने महिला से जब काल करने का कारण पूछा तो उसका गुस्सा और भड़क गया।

महिला ने एसपी सिटी को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। जिसके बाद एसपी सिटी ने महिला का नंबर ब्लाक कर दिया। जब दोबारा से एसपी सिटी का मोबाइल नंबर नहीं लगा तो महिला ने वाट्सएप पर काल की। काल रिसीव नहीं करने पर महिला ने मैसेज किए। एसपी सिटी ने मैसेज के स्क्रीनशाट लेकर सदर बाजार पुलिस को भेजे हैं। जिसके बाद सदर बाजार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। काल डिटेल के आधार पर महिला की लोकेशन रामपुर मनिहारान थानाक्षेत्र की मिली है।
कपिल देव प्रभारी सदर बाजार का कहना है कि एसपी सिटी के साथ मोबाइल पर अभद्र व्यवहार करने के मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467494

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com