search

बाहुबली के बेटे के पास न कोई मकान और न हथियार, पत्नी से भी कम कमाते हैं जदयू प्रत्याशी

deltin33 2025-10-30 01:07:16 views 1271
  

Chetan Anand Net Worth: नबीनगर में छठ घाट पर श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे चेतन आनंद (फोटो- फेसबुक)



जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। नबीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे जदयू प्रत्याशी और सांसद लवली आनंद के पुत्र चेतन आनंद की तुलना में उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह की आमदनी अधिक है।

नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में चेतन आनंद की आय 6 लाख 96 हजार रुपये रही, जबकि उनकी पत्नी की आय 8 लाख 26 हजार रुपये थी।

पिछले वर्षों में चेतन आनंद की आय 2023-24 में 4 लाख 74 हजार, 2022-23 में 4 लाख 75 हजार और 2021-22 में 4 लाख 90 हजार रुपये थी। वहीं डॉ. आयुषी सिंह की आय 2023-24 में 9 लाख 31 हजार और 2022-23 में 4 लाख 76 हजार रुपये रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शपथ पत्र के अनुसार, चेतन आनंद के खिलाफ दो प्राथमिकी है। एक वर्ष 2021 में पटना के कोतवाली थाने में और दूसरी वर्ष 2025 में फुलवारी शरीफ थाना में प्राथमिकी हुई है। दोनों मामले न्यायालय में लंबित हैं और किसी में भी किसी न्यायालय से दोष सिद्ध नहीं हुए हैं।

संपत्ति विवरण के अनुसार चेतन आनंद के पास कुल 96 लाख 89 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति है। उनके नाम एसबीआई नई दिल्ली में 2,10,642 रुपये जमा है। 4,25,476 रुपये का बांड, 62,044 रुपये का एलआईसी और 36 लाख 27 हजार रुपये मूल्य का सोना है। इसके अलावा दो कार भी है।

उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह के नाम पर 67 लाख 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति और करीब 300 ग्राम सोना है। चेतन पर कुल 24 लाख 76 हजार रुपये का ऋण बकाया है। शपथ पत्र में यह भी उल्लेख है कि चेतन आनंद के नाम पर न तो कोई आवासीय मकान है और न ही किसी प्रकार का हथियार (आर्म्स) है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131