LHC0088 • 2025-10-30 01:37:41 • views 1264
Guru Gochar 2025: बृहस्पति देव को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक विषमता दूर होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार 05 दिसंबर को देवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं। इस राशि के जातकों को बृहस्पति देव हमेशा शुभ फल देते हैं। वहीं, गुरु के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को पूर्व की भांति यानी 18 अक्टूबर से पहले की तरह लाभ मिलेगा। आइए, इन राशियों को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-
वृषभ राशि
देवगुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके कार्य की सराहना की जाएगी। आपको श्रम का फल भी मिलेगा। आपके विचार में मधुरता दिखेगी। आप सम्मानित होंगे। आपके लिए यही सबसे बड़ा धन है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
आपके धन-धान्य या धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। गुरु की कृपा पाने के लिए अपने माता-पिता और गुरुओं की सेवा करें। साथ ही स्टेशनरी की चीजों का दान करें। धन कमाने या संग्रह (इकठ्ठा) करने में आप सफल होंगे। ज्वेलरी से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ दिखेगा। आप बड़ों के द्वारा सम्मानित हो सकते हैं।
सिंह राशि
बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ मिलेगा। आप सेहतमंद रहेंगे। आप सत्य की राह पर चलेंगे। आपमें उदारता की भावना प्रबल होगी। साधु समान स्वभाव आपमें दिखेगा। आपकी मित्रता कुलीन लोगों से होगी। सरकार से लाभ प्राप्त करने वाले होंगे।
आसान शब्दों में कहें तो सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा यानी आपकी आय बढ़ेगी। भाग्य में आपकी वृद्धि होगी। आय के कई साधन बनेंगे। आपके द्वारा कई प्रकार के शुभ काम किए जाएंगे। इससे आपके यश में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, धन व्यय को लेकर आप थोड़े कंजूस हो सकते हैं। सोच समझकर आप व्यय यानी खर्च करेंगे।
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: गुरु गोचर से मीन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: गुरु गोचर से कुंभ राशि वालों को मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति, खुलेंगे किस्मत के द्वार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |
|