search
 Forgot password?
 Register now
search

हरियाणा दिवस पर पंचकूला में धमाकेदार जश्न, देसी व्यंजनो के स्वाद के साथ दिखेगी सांस्कृतिक झलक; विपक्ष को भी बुलावा

Chikheang 2025-10-30 02:37:04 views 1247
  

हरियाणा दिवस पर पंचकूला में धमाकेदार जश्न (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा का 60वां स्थापना दिवस अलग अंदाज में मनाया जाएगा। हरियाणवी कला और संस्कृति की थीम पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के लिए सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के भी सांसद-विधायकों व अन्य लोगों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से कुरुक्षेत्र में आरंभ होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ आयोजित किया जा रहा है।

इसका मुख्य कार्यक्रम 31 अक्टूबर को फतेहाबाद में होगा। तीनों आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एक से तीन नवंबर तक पंचकूला में होने वाले तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल असीम कुमार घोष करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। सेक्टर पांच स्थित यवनिका गार्डन में ही मंच के दूसरी ओर \“विरासत प्रदर्शनी’ में हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोक कला और हस्तशिल्प वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। इस प्रदर्शनी में सैकड़ों वर्ष पुरानी हरियाणवी संस्कृति के दर्शन कराए जाएंगे।

पारंपरिक देसी व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे, जहां आगंतुक हरियाणवी लोक व्यंजन के स्वाद का आनंद ले सकेंगे। देसी घी-बूरा, बाजरे की रोटी, सरसों का साग और चटनी के अलावा अनेक लोक व्यंजन होंगे।

विशेष हरियाणवी पगड़ी (खंडवा) स्टाल भी लगाया जाएगा, जहां लोग पगड़ी बंधवा सकेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत बीन, नगाड़े, टुंबे, ढोल और अन्य लोक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों से किया जाएगा।

पूरा परिसर लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरेगा। हरियाणा दिवस उत्सव प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, लोककला और संस्कृति को नई ऊर्जा के साथ प्रदर्शित करेगा तथा प्रदेशवासियों के लिए आनंद और गर्व का अवसर बनेगा।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्सव के दौरान प्रदेशभर के महाविद्यालयों से प्रतिभागी छात्र-छात्राएं समूह नृत्य एवं रागनी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाएंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख का रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजेताओं को तीन नवंबर को समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

प्रदेश का कोई भी सरकारी या निजी कालेज इस आयोजन में भाग लेकर अपने छात्र-छात्राओं को गीत/रागनी/समूह नृत्य प्रतियोगिता में भेज सकता है। प्रतियोगिता में एक कालेज से एक ही टीम समूह नृत्य व गायन में ली जाएगी। यूथ फेस्टिवल के ही नियम इस प्रतियोगिता में लागू होंगे।

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल और महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह के साथ-साथ सभी जिलों में भी स्थानीय स्तर पर समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

पंचकूला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनता के लिए किया जाएगा। सभी उपायुक्तों को अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसी तरह ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ के तहत सभी जिलों में पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157851

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com