cy520520 • 2025-10-30 17:07:27 • views 1249
HP TET Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार HP TET 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
HP TET Admit Card 2025 OUT: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एचपीबीओएसई की ओर से एचपी टीईटी-2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां ए़डमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर एचपी टीईटी-2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से एचपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 02 और 05 नवंबर, 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर 12:30 बजे तक और दूसरे शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 04:30 बजे तक संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: RSSB 4th Grade Exam: राजस्थान ग्रेड-4 एग्जाम आंसर की एवं मास्टर प्रश्न पत्र जारी, इन डेट्स में आपत्ति दर्ज करने का रहेगा मौका |
|