search

संजय राउत को गंभीर बीमारी, 2 महीने तक भीड़ से रहेंगे दूर; PM मोदी ने X पर जताई चिंता

deltin33 2025-11-1 04:07:12 views 980
  

संजय राउत को गंभीर बीमारी।



राज्य ब्यूरो, मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी प्रवक्ता संजय राउत किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने यह जानकारी स्वयं अपने एक्स अकाउंट पर साझा की है। प्रधानमंत्री ने भी एक्स पर ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
संजय राउत को गंभीर बीमारी

संजय राउत ने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक संक्षिप्त एवं सूचनात्मक पत्र साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह एक गंभीर बीमारी से पीडि़त हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने उन्हें भीड़भाड़ से दूर रहने की सलाह दी है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह पूरी तरह स्वस्थ होकर नए वर्ष में लोगों के सामने आएंगे। उनके इस पत्र से स्पष्ट है कि कम से कम दो माह वह स्वास्थ्य लाभ करेंगे।
पीएम मोदी ने जताई चिंता

हालांकि उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राउत के एक्स एकाउंट पर ही उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की बात लिखी है। इसके लिए संजय राउत ने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131