search

चौबारी मेला: बरेली में तीन दिनों का रूट डायवर्जन, भारी वाहनों की नो एंट्री; इन रास्तों का करें प्रयोग

deltin33 2025-11-1 15:06:52 views 830
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, बरेली। चौबारी मेले को देखते हुए बरेली पुलिस ने शहर में तीन दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया है। यह डायवर्जन तीन नवंबर की सुबह आठ बजे से शुरू होकर पांच नवंबर की रात 10 बजे तक जारी रहेगा। इससे मेले में आने जाने वालों के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
तीन नवंबर सुबह आठ बजे से शुरू होकर पांच नवंबर रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन

  

एसपी ट्रैफिक मुहम्मद अकमल खान ने बताया कि इस दौरान भारी वाहन और रोडवेज बसें सीधे मेले के मुख्य क्षेत्र में नहीं जा पाएंगी।

  • बदायूं से बरेली आने वाले वाहन भमौरा, देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी और बड़ा बाईपास होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। वहीं बदायूं की ओर जाने वाले वाहन लखनऊ, शाहजहांपुर और पीलीभीत मार्ग से दातागंज और फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़े बाईपास से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
  • इसी तरह से दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले वाहन झुमका तिराहा, बड़ा बाईपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा चौराहा होते हुए बदायूं की तरफ जाएंगे।
  • लखनऊ और शाहजहांपुर की ओर जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास, विलयधाम, बिल्वा और झुमका तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
  • पीलीभीत और नैनीताल से आने वाले वाहन बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा चौराहा होकर बदायूं पहुंचेंगे।


  
देवचरा और चौपुला से किसी भी भारी वाहन को रामगंगा की ओर जाने की नहीं होगी अनुमति

  

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मेले के मुख्य स्थल रामगंगा चौबारी के पास देवचरा, चौपुला और बुखारा मोड़ से कोई भी भारी वाहन या रोडवेज बस प्रवेश नहीं करेगी। पुलिस ने यह अपील भी की है कि, लोग बरेली से बदायूं रोड़ की तरफ न जाकर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131