search

बनारस स्टेशन से पहली बार प्रधानमंत्री दिखाएंगे तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

deltin33 2025-11-1 22:07:22 views 1274
  

बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल शुक्रवार की रात रेलवे मंत्रालय ने जारी कर दिया।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। वाराणसी और खजुराहो के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल शुक्रवार की रात रेलवे मंत्रालय ने जारी कर दिया। वहीं, गाड़ी संख्या- 26504/03 लखनऊ - सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या- 26462/61 फिरोजपुर - दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खास यह है कि उक्त ट्रेनों का उद्घाटन बनारस (मंडुआडीह) स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाएगा। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री खुद अपनी मौजूदगी में अपने संसदीय क्षेत्र को वंदे भारत जैसी नई ट्रेन की सौगात देंगे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को शाम 7.25 बजे बनारस स्टेशन से वाराणसी - खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

जबकि, यहां लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से गाड़ी संख्या- 26504/03 लखनऊ - सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या- 26462/61 फिरोजपुर - दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार सहित उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

समय सारिणी और स्टेशन पर ठहराव

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 26422 वाराणसी - खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.25 बजे कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी। विंध्याचल स्टेशन पर सुबह 6.55 बजे आगमन होगा। प्रयागराज छिवकी: सुबह आठ बजे गुजरेगी। चित्रकूट धाम पर सुबह 10.05 बजे आगमन होगा। बांदा स्टेशन पर सुबह 11.08 बजे आएगी।

महोबा स्टेशन पर दोपहर 12.08 बजे आगमन होगा। दोपहर 1.10 बजे खजुराहो स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 26421 खजुराहो - वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दोपहर तीन बजे प्रस्थान करेगी।

महोबा स्टेशन पर शाम 4.18 बजे रुकेगी। बांदा स्टेशन पर शाम 5.13 बजे 2 मिनट का ठहराव लेगी। चित्रकूट धाम स्टेशन पर शाम 6.13 बजे आएगी। मार्ग में प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रात 8.20 बजे आगमन होगा। विंध्याचल: रात 9.10 बजे आएगी व रात 11 बजे तक कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131