search

बरेली में मुठभेड़ में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, पुलिस टीम पर फायरिंग के दौरान हुई कार्रवाई

Chikheang 2025-11-2 03:06:40 views 1278
  

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।



संवाद सूत्र, आंवला। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में पंद्रह मुकदमे दर्ज हैं। सीओ नितिन कुमार एवं इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात पुलिस टीम को हिस्ट्रीशीटर मुहल्ला गौसिया चौक निवासी दानिश के मुहल्ला विलायतगंज के समीप एक बंद पड़े मकबरे में छिपे होने की सूचना मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिस पर चौकी प्रभारी सचिन कुमार, एसआई राजेश कुमार, राजकुमार, बिहारी लाल अपनी टीम के साथ उसकी तलाश में मजार के समीप पहुंचे। पुलिस के अनुसार आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगा।

जब उन्होंने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस टीम ने उस पर फायर किया। जिसमें उसके सीधे पैर में गोली लगी। वह लड़खड़ाते हुए मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए।

बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित दानिश के विरुद्ध थाना आंवला में 11, कोतवाली बदायूं व कुंवरगांव में एक-एक व थाना बिथरी में दो मुकदमे पंजीकृत हैं। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244