search

नोएडा में पीजी संचालिका ने युवती का मरोड़ा हाथ और गाल पर जमाये तमाचे, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

cy520520 2025-11-19 23:08:23 views 1266
  

सेक्टर 62 के राजहोम्स पीजी में रहने वाली एक युवती का संचालिका ने हाथ मरोड़ कर उसे थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 62 के राजहोम्स पीजी में रहने वाली एक युवती का संचालिका ने हाथ मरोड़ कर उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने सेक्टर 58 थाने में पीजी संचालिक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस आरोपित संचालिक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उधर, इस घटना ने पीजी में रहने वाले तमाम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह लापरवाही जब है तब पीजी में खराब खाना देने, लापरवाही के चलते आग लगने जैसे मामले उजागर हो चुके हैं।

नोएडा सेक्टर 62 में रितु और विपिन कुमार राजहोम्स के नाम से पीजी चलाते हैं। पीजी में युवतियां रहती हैं। पीजी के एक मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में रिसेप्शन के पास रितु दिल्ली की अनामिका का हाथ मरोड़ते हुए थप्पड़ मार रही है।

यह सब नजारा पीजी में लगे शीशे से साफ दिख रहा है। एक युवक बाहर से वीडियो बनाते हुए मदद मांग रहा है। अनामिका से बाहर आने के लिए बोल रहा है। तभी दूसरे गेट से विपिन बाहर झांकते हुए युवक को वीडियो बनाने पर धमका रहा है।

रितु को सचेत करते हुए अनामिका को पीटने के लिए बोल रहा है। युवक यह भी बता रहा है कि यहां पर रहने वाली युवतियों को परेशान किया जाता है। इसका विरोध करने पर खराब खाना दिया जाता है और डरा धमकाकर मारा-पीटा भी जाता है।

सिक्योरिटी मांगने पर यह हाल किया जाता है। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता अनामिका की शिकायत पर रितु के खिलाफ मारपीट की धारा में एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में 25 हजार की आबादी की दिक्कत होगी दूर, 15 साल से अधूरी पड़ी सीवर परियोजना पर काम शुरू
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725