search
 Forgot password?
 Register now
search

बिहार में प्रचंड जीत के बाद अब 21 राज्यों में NDA की सरकार, 2026 की अग्निपरीक्षा पास की तो टूटेगा रिकॉर्ड

deltin33 2025-11-15 01:07:01 views 1146
  

देश के 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में भाजपा के गठबंधन वाली एनडीए की सरकार (फोटो: पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के गठबंधन ने 202 पर बढ़त हासिल कर ली है और महागठबंधन को 35 सीटों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। वैसे तो अभी प्रत्याशियों के हार और जीत की घोषणा होनी बाकी है, लेकिन ये तय है कि अंतिम नतीजे लगभग इसी के आस-पास रहने वाले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब देश के 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में भाजपा के गठबंधन वाली एनडीए की सरकार है। ये 2018 का ही रिकॉर्ड है, जिसे एनडीए ने दोहराया है। 2018 में भी एनडीए की 21 राज्यों में सरकार बनी थी। आजाद भारत में ये दूसरा मौका था, जब किसी गठबंधन के केंद्र के साथ-साथ इतने राज्यों में सरकार बनी हो।
किन 21 राज्यों में एनडीए की सरकार?

पहले दिल्ली और अब बिहार, 2026 में भाजपा ने दो बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। अब 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में एनडीए की सरकार है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड शामिल हैं।

  
मोदी-नीतीश की जोड़ी पर बिहार की मुहर

बिहार में नीतीश कुमार के चेहरे को आगे कर एनडीए ने चुनाव लड़ा और नतीजा आपके सामने हैं। बिहार में बरसों से एक कहावत चलती है- \“बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है।\“ ये कहावत नीतीश कुमार के दो दशक के शासन के बावजूद आज भी चरितार्थ है। एग्जिट पोल के आंकड़ों में भी एनडीए को इतना विशाल जनमत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही थी।

  

लेकिन सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा लगभग 90 सीटों, जेडीयू 84, एलजेपी 19, एचएएम 5 और एरएलएम 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अंतिम नतीजे आने तक आंकड़ों में 1-2 सीटों का फर्क दिख सकता है, लेकिन ये बात तय हो चुकी है कि बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश की जोड़ी पर मुहर लगा दी है।
2026 में भाजपा की अग्निपरीक्षा

2025 में दिल्ली और बिहार के चुनाव हुए, जिन्हें जीतकर एनडीए ने अपने खाते में जोड़ लिया है। अब अग्निपरीक्षा 2026 की है। 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है, जो लगभग डेढ़ दशक से सत्ता पर काबिज हैं। भाजपा यहां सेंध लगाने की हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिल पाई है।

  

बंगाल के साथ ही असम में वोट डाले जाएंगे। असम पहले से भाजपा के खाते में हैं, ऐसे में पार्टी का पूरा फोकस बंगाल पर ही होगा। अगर बंगाल और असम दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनी, तो यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड हो जाएगा। तब देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में एनडीए की सरकार हो जाएगी और देश के इतिहास में अब तक ऐसा कोई गठबंधन नहीं कर पाया है।

  

इसके अलावा पुड्डुचेरी, तमिलनाड और केरल में भी चुनाव होंगे। पुड्डेचरी में पहले से एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार है। उधर तमिलनाडु और केरल में भाजपा पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन राज्यों में होने वाले चुनावों में सत्ता किसके पाले में आएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: बिहार में क्यों हारा महागठबंधन, राहुल-तेजस्वी से कहां हुई चूक? PK के लिए सीक्रेट मैसेज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com